अंबिकापुर। नगर पालिक निगम की महापौर मंजूषा भगत ने 18 जून को तकनीकी अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें आयुक्त डीएन कश्यप भी उपस्थित रहे। महापौर ने जल भराव एवं सड़क के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम में उपलब्ध राशि से चिन्हांकित किए गए कार्य को कराने कहा। साथ ही सत्तीपारा रोड की स्थिति पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए डामरीकरण कार्य कराने की बात कही और शासन से नवीन स्वीकृत कार्यों हेतु कार्यवार निविदा आमंत्रित कर कार्य प्रारम्भ कराने का निर्णय लिया गया। शासन से विद्युतीकरण हेतु राशि अप्राप्त होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत पहल करने का आश्वासन दिया और योजना बनाई गई। समीक्षा बैठक में लोनिवि, विद्युत प्रभारी महापौर परिषद के सदस्य मनीष सिंह, कार्यपालन अभियन्ता डीके सिंह, कार्यपालन अभियन्ता संतोष रवि, सहायक अभियन्ता प्रदीप पैकरा, दुष्यंत बजाज, प्रशांत खुल्लर, जोन अभियंता प्रियंका पटेल, रत्नेश कंवर, निकहत सबरीन एवं प्रेम प्रकाश दुबे उपस्थित थे।

Categorized in: