सुदूर ग्राम में पहाड़ी कोरवा परिवारों को घर पहुंच सेवा से मिली राहत
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य सुदूर ग्रामों में पीडीएस राशन वितरण को सुलभ और सुचारु बनाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के ग्राम पंचायत कोट का दूरस्थ वनांचल आश्रित ग्राम गट्टिकोना में ट्रैक्टर के माध्यम से तीन माह का राशन पहुंचाया गया, जिससे 19 पहाड़ी कोरवा परिवारों को राहत मिली है। विगत दिनों कलेक्टर विलास भोसकर ने गट्टिकोना का दौरा किया था, इस दौरान पहाड़ी कोरवा समुदाय ने कलेक्टर को राशन लाने-ले जाने में हो रही परेशानियों से अवगत कराया था।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य विभाग को ट्रैक्टर या अन्य उपयुक्त साधन से ग्राम तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में विभाग द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से तीन माह (जून, जुलाई, अगस्त) का राशन गट्टिकोना पहुंचाया गया। इस वितरण प्रक्रिया में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को चावल, चना, शक्कर एवं नमक सहित सभी आवश्यक खाद्य सामग्री मिलेगी, दूरस्थ ग्रामों में राशन पहुंचाए जा रहे हैं।

Categorized in: