अंबिकापुर। अहमदाबाद की दु:खद प्लेन दुर्घटना में मृतकों को शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार 12 जून को लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से लगे आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में विमान में सवार 229 यात्री 12 क्रू मेंबर्स सहित मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में मौजूद 23 से अधिक रेजिडेंट चिकित्सकों और कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने आखिल भारत स्तर पर शुक्रवार को आयोजित शिक्षा न्याय आंदोलन और संविधान बचाओ के सभी तय कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन से घड़ी चौक तक कैंडिल मार्च निकाला और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस मांग पर सहमति जताई कि दुर्घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा अथवा सेवानिवृत्त जज से कराई जाए। गृहमंत्री अमित शाह के बयान, दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि विमान हादसा दैवीय घटना न होकर मानवीय चूक है। उन्होंने कहा कि 265 लोगों के दु:खद मृत्यु की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मोदी सरकार ने एयर इंडिया का निजीकरण किया। निजीकरण के बाद एयर इंडिया के मालिक विमानों का रखरखाव अंतरराष्ट्रीय मानक पर कर रहे थे या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, रामविनय सिंह, नुरूल अमीन सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, मधु दीक्षित, राशिद अहमद, इरफान सिद्दीकी, पपिन्दर सिंह, हरभजन भामरा, अनूप मेहता, अशफाक अली, सोहन जायसवाल, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल, नीतीश चौरसिया, दीपक मिश्रा, शिवप्रसाद अग्रहरि, सुदामा कुर्रे, सतीश बारी, रोशन कन्नौजिया, रूही गजाला, गीता रजक, शकीला सिद्दीकी, उर्मिला विश्वास, हमीदा, मंजू सिंह, शालनी अग्रवाल, अनुराधा सिंह, अंकित जायसवाल, बबन सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा ने किया दीप प्रज्वलन, दी मौन श्रद्धांजलि


भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गुजरात में हुई दुखद विमान दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देर शाम विवेकानंद चौक में किया, और दीप प्रज्वलित करके, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर किया गया, जिसमें सांसद चिंतामणि महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, अंबिकेश केसरी, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, रूपेश दुबे, मनोज कंसारी, निश्चल प्रताप सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अशोक दुबे, संजू वर्मा, शरद सिन्हा, अनीश सिंह, नकुल सोनकर, रिंकू वर्मा, दूधनाथ गोस्वामी, अनिल तिवारी, मयंक जायसवाल, धनंजय मिश्रा, शंभु सोनी, गोलू यादव, रंजीत चौबे सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।
बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि


सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हवाई जहाज हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की आत्मा की शांति के मोमबत्ती जलाकर दो मिनट मौन रखा और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने इस हादसे को देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि हम सभी इस दु:ख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। इस अवसर पर विजय सिंह, दीपक सिंह तोमर, भीम सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, रजत सिंह व समस्त बास्केटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Categorized in: