मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । आम आदमी पार्टी का हस्ताक्षर अभियान आम आदमी की जुबान पर इस कदर छा रहा है ,कि जहां भी पार्टी के नेता पहुंच रहे हैं उनके इस अभियान को लोग हाथों-हाथ ले ले रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यों न,यह पहली दफा है कि कोई पार्टी आम आदमी के हित में जनमत संग्रह कर रही है एवं लोगों से मिलकर हस्ताक्षर भी करवा रही है। आम आदमी पार्टी ने नए जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में स्वस्थ शिक्षा हेतु हस्ताक्षर अभियान का जोरदार आगाज लेदरी नगर पंचायत से कर दिया है। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकास पांडे ने बताया कि आज शायद ही कोई आम आदमी बचा होगा जो क्षेत्र में शिक्षा माफियाओं की प्रताड़ना का शिकार ना हुआ हो। उन्होंने कहा कि हम अभिभावकों की गहन समस्या को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं। मनेंद्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अभिभावकों को एक ही दुकान से ड्रेस और कुछ एक दुकान से कॉपी किताब खरीदने के लिए मजबूर किया जाता रहा है, जो कई गुना ज्यादा दम पर बेचे जा रहे हैं,जो कि एक तानाशाही रवैया है। क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर मची लूट ने अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। इस शोषण के खिलाफ आम आदमी पार्टी तब तक लड़ेगी जब तक इस लूट को पूरी तरह रोक नहीं देती। गली गली में इस अभियान की चर्चा हो रही है। आम आदमी पार्टी की इस मुहिम से खासकर गरीब तबके के लोगों में अब यह विश्वास जागने लगा है कि इस मुहिम के बाद उनके बच्चों को अच्छी और सस्ती शिक्षा जरूर मिलेगी। पांडे ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान 100 दिवस तक चलेगा।

Categorized in: