छत्तीसगढ़ में बस्तर के अबूझमाड़ में मारे गए 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली बसवाराजू समेत 8 नक्सलियों के शवों का नारायणपुर में पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इनमें एक के परिजन भी शामिल हुए। जबकि, अन्य 19 नक्सलियों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। दरअसल, 19 मई को दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से भारी संख्या में DRG के जवान अबूझमाड़ के कुडमेल-कलहाजा-जाटलूर इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं 21 मई को मुठभेड़ हुई। जिसमें मारे गए 27 नक्सलियों की बॉडी जवानों ने रिकवर किया था।

26 मई तक 20 बॉडी सौंपी
वहीं तब से 26 मई तक कुल 20 नक्सलियों की बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। वहीं महिला नक्सली हुंगी के परिजनों ने नारायणपुर में ही शव का अंतिम संस्कार किया। शव सड़ रहा था। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका को देखते हुए, अंतिम संस्कार नारायणपुर मुख्यालय में ही करवाने का अनुरोध किया गया था।

पुलिस बोली- 7 बॉडी के लिए नहीं आया कानूनी दावा
वहीं बसवा राजू समेत 7 नक्सलियों के शवों के लिए कोई स्पष्ट कानूनी दावा नहीं आया। इसलिए नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू समेत 7 नक्सलियों के शवों का अंतिम संस्कार कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार नारायणपुर में किया गया।

Categorized in: