अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के झिलमिली थाना अंतर्गत स्थित ग्राम पहाड़ अमेरानी के सारासोर मे महान नदी के किनारे स्थित राम जानकी मंदिर के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हनुमानजी की पीतल की मूर्ति को चोरी कर लिया।
ग्राम चन्द्रमेढ़ा पीपरपारा निवासी मंदिर के पुजारी नागेन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया है कि ग्राम पहाड़ अमेरानी के सारासोर में महान नदी के किनारे स्थित राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर, सतलोकी मंदिर वे पूजा-पाठ करते हैं। राम जनकी मंदिर में पीतल के हनुमानजी की मूर्ति सन 1998 में स्थापित की गई थी। मंदिर में पूजा करने के पश्चात शटर के गेट का ताला बंद करके वे रोजाना की भांति अपने अपने घर चन्द्रमेंढ़ा पीपरपारा चले गए थे। मंदिर के नीचे करीब 100 मीटर की दूरी पर आश्रम में देख-रेख और साफ-सफाई करने के लिए ग्राम पहाड़ अमेरानी के रामा पैकरा व चन्द्रपाल पैकरा रहते हंै। 24 मई को सुबह करीब 07 बजे जब रामा पैकरा मंदिर में साफ-सफाई करने गया तो देखा कि मंदिर का शटर खुला है और ताला नहीं लगा है। अंदर जाने पर हनुमानजी की मूर्ति नहीं थी। इसकी जानकारी वह मंदिर के पुजारी का दिया, इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मंदिर के पुजारी ने सारासोर मंदिर समिति के प्रवीण कुमार राजवाड़े, लोमश राजवाड़े तथा गांव के अन्य लोगों को दी। इसके बाद पुलिस चैकी चेंद्रा में घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और मूर्ति चोरी करके ले जाने वाले के तलाश में जुट गई है। मामले में पुलिस ने धारा 341(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर लिया है।

Categorized in: