अंबिकापुर। बतौली थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी की मारपीट करके हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कदनई निवासी गोवर्धन मझवार पिता सहद राम मझवार 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका भाई अपने परिवार के साथ कदनई पंचायत भवन के पास अलग रहता है। 22 मई की शाम को उसका भाई अनुक राम मझवार अपनी पत्नी सुनिता के साथ शराब के नशे में हाथ-मुक्का व लात से मारपीट किया था। आरोपी पति के द्वारा मारपीट करने पर वह पड़ोसी हिरमोहन के घर रात्रि करीब 9 बजे गई थी, जिसे पड़ोस के घर से खींचते हुए वह घर लाया था। रात में लड़ाई-झगड़ा और हो रहे शोर-शराबा को पड़ोसी सुन रहे थे। आरोपी के द्वारा की गई मारपीट व घसीटने से सुबह सुनिता की मृत्यु हो गई थी। रिपोर्ट पर मर्ग कायम करके पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्ट कराया था। डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु मानव हत्या प्रकृति होने का लेख किया था, जिस पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने मृतिका के पति अनुकराम मझवार पिता सहद राम मझवार निवासी कदनई, स्कूलपारा को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी की पता-तलाश व गिरफ्तारी में थाना बतौली के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, आरक्षक राजेश खलखो, संतोष बरवा, रामदेव, भगलू राम, आनंद, दीपक पाण्डेय, रवि नारायण, अशोक खेस्स, इजहार, महिला आरक्षक किरण ताण्डे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Categorized in: