अंबिकापुर। काम कराने के बाद रुपये नहीं देने और मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से जेसीबी चालक की गई शिकायत पर शंकरगढ़ थाना पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज लिया है।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जारगिम निवासी मेराज खान पिता ज्ञास खान 17 वर्ष, अलताफ खान पिता इंताफ खान 25 वर्ष व ज्ञास खान पिता मुसा खान साल ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को दिए गए शिकायत पत्र में बताया है कि अलताफ जेसीबी चलाने का काम करता है, जो ग्राम मनोहरपुर निवासी रसीद खान पिता ननका खान के यहां काम किया था, जिसे एक माह का 18 हजार रुपये नहीं मिला। इसके बाद जितने भी चालक जेसीबी चलाने के लिए आते, उन्हें भी काम कराने के बाद वेतन नहीं दे रहा था, जिस कारण लोग इनके यहां काम करने के लिए जाने से कतराने लगे थे। रुपये मांगने पर इनके द्वारा जेसीबी से कुचलकर जान से मार देने की धमकी पूर्व में दी गई थी। घटना दिनांक 5 मई को अलताफ खान अपने ट्रेक्टर के लिए डीजल लेने मेराज खान के साथ ग्राम मनोहरपुर गया था। सुबह लगभग 7-7.30 बजे सुनियोजित तरीके से रसीद खान व उसके दोनों पुत्र कलंदर खान, नवसाद खान, आरजु खान पिता बटू बाइक में जा रहे अलताफ खान को रोके और जेसीबी चालकों को बहकाने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। इस बीच कलंदर खान व उसके पिता रसीद खान मारपीट करने लगे। नवसाद और आरजु भी मौके पर दुकान में रखे लोहे का रॉड, सब्बल, कुदाली, बेलचा, डण्डा लेकर आए और मारपीट करने लगे, जिसमें इन्हें चोट आई है। मारपीट की सूचना मिलने पर मेराज के पिता ज्ञान खास मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने का प्रयास किए तो उन पर भी पिता-पुत्र कलंदर और रसीद रॉड से वार कर दिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: