बलरामपुर जिले के थाना सनावल
कन्हर नदी से अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस आरक्षक शिवबचन सिंह की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। झारखंड निवासी मास्टरमाइंड नसीमुल हक समेत अभी तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।12 मई की रात को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम लिब्रा घाट, छत्तीसगढ़ में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई हेतु पहुंची थी। इसी दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर आरक्षक शिवबचन सिंह की हत्या कर दी गई। घटना के बाद थाना सनावल में अपराध दर्ज किया गया वही पुलिस अधीक्षक में सनावल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि
झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना अंतर्गत खाला टोला निवासी नसीमुल हक इस रेत माफिया गिरोह का सरगना है। इस अवैध रेत के कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल हैं। नसीमुल हक के पास जेसीबी, ट्रैक्टर और हाईवा जैसे भारी वाहन हैं, जिनका उपयोग कन्हर नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के लिए किया जाता था।
गर्मियों में जब नदी में जलस्तर कम हो गया, तब गिरोह ने लिब्रा घाट से रेत निकालना शुरू किया, जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने की थी।
घटनावाले दिन तीन ट्रैक्टरों से रेत ले जाया जा रहा था। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमिदुल हक ने जानबूझकर ट्रैक्टर आरक्षक शिवबचन सिंह के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य दो ड्राइवरों—आरीफुल हक और उपेन्द्र कोरवा—ने भी पुलिस बल को रौंदने का प्रयास किया, जिसमें वे बाल-बाल बचे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नसीमुल हक ने पहले से निर्देशित किया था कि पुलिस द्वारा रोकने पर ट्रैक्टर चढ़ा देना।
वह इस घटना में अभी तक इन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार 1. नसीमुल हक मास्टरमाइंड 2. हमिदुल हक 3. निजामुल हक 4.आरीफुल हक5. जमील अंसारी 6. शकील अंसारी 7. अकबर अंसारी 8. उपेन्द्र कोरवा
इनमें से अधिकांश आरोपी नसीमुल हक के परिवारजन या करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है

Categorized in: