मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । जिले के कोयलांचल नगरी चिरमिरी क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या के समाधान को लेकर कोरबा लोकसभा सीट की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने पत्र में उल्लेखित किया है कि मेरे प्रवास के दौरान क्षेत्र के नागरीकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पानी कि समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया है कि चिरमिरी क्षेत्र के एसईसीएल के कालोनी, वार्डों एवं बस्तियों में विगत कई दिनों से जल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नागरिकों को निर्धारित समय पर पानी नहीं मिल रहा है, और कई स्थानों पर तो दिनों-दिन पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। इससे आम जनता विशेषकर वृद्धजन, महिलाएं और छोटे बच्चों को अत्यधिक परेशान हो रहे हैं। पानी जैसी बुनियादी आवश्यकता की आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिस कारणवश मांग है कि क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। टैंकरों के माध्यम से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। खराब पंप या पाइपलाइनों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। दीर्घकालीन समाधान हेतु जल प्रबंधन योजना बनाई जाए। इस भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए नागरीकों एवं जनप्रतिनिधियों की उक्त मांगो को शीघ्र उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय।

Categorized in: