अंबिकापुर। सरगुजा जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जीएसटी विभाग में होने वाले परेशानियों के संदर्भ में कैट के जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी एवं अभिषेक शर्मा ने ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि जीएसटी विभाग में पंजीयन को प्रभावी करने हेतु दिए जाने वाले अपील के आवेदन को अधिकारियों के द्वारा वास्तविक परेशानियों को अनदेखा करके निरस्त किया जाता है। छोटे-छोटे प्रकरणों में भी व्यापारीयों को परेशान किया जाता है। वित्त मंत्री को अवगत कराया गया कि ई-वे बिल में एक लाख रुपये तक के सामान में छूट के बाद भी मालवाहक वाहनों को जांच के नाम पर घंटों खड़ा कर दिया जाता है, जिसकारण व्यापारी परेशान हैं। पूरे विषय की जानकारी लेने के उपरांत वित्त मंत्री ने तत्काल फोन करके आयुक्त को उक्त सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यापारी को जीएसटी विभाग के अधिकारियों के द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा। कोई समस्या आती है तो सीधा सम्पर्क करके उन्हें अवगत कराएं वे उचित कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन पत्र कैट के जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, कर सलाहकार अभिषेक शर्मा एवं अभय तिवारी ने दिया।

Categorized in: