लखनपुर(दिनेश बारी)- स्थानीय उप डाकघर में कई महीनों से इंटरनेट बंद होने कारण अव्यवस्था का आलम बना हुआ है इंटरनेट बंद होने से स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री स्कूल संस्थाओं अन्य सरकारी गैर सरकारी कार्यालय तक अहम जरूरी जानकारी आने-जाने में व्यवधान उत्पन्न होने कारण डाक उपभोक्ता काफी परेशान हैं नगर लखनपुर के अलावा डाकघर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के तमाम आम जनों विद्यार्थियों व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सरकारी दफ्तरों तक भेजे जाने वाले चिट्ठी समय में गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जरूरी डाक सेवा नहीं मिलने कारण डाक कार्य के लिए लोगों को अंबिकापुर अन्य दूसरे नगरों में डाक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लिहाजा नगर सहित आसपास के क्षेत्र वासियों ने उप डाकघर लखनपुर के लचर कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए सुचारू सेवा बहाल करने की बात कही है उप डाकघर में बदहाल व्यवस्था को सुधार किए जाने शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है स्थानीय लोगों की मानें तो कई महीनों से पोस्ट ऑफिस में इंटरनेट सेवा बंद पड़ा है किसी तरह व्यवस्था को खींचतान कर चलाया जा रहा है साथ ही कुछ लोगों का मानना है कि डाकघर यानी पोस्ट ऑफिस उपयुक्त स्थान पर हो जिसकी जानकारी ग्रामीण अंचल से आने वाले अनजान डाक उपभोक्ताओं को मिल सके पोस्ट ऑफिस तंग गली के कोने में होने कारण कभी कभार दूसरों का पता रखने वाले डाक कार्यालय का पता लोगों को पूछना पड़ता है नगर सहित आसपास के डाक उपभोक्ताओं ने डाक कार्यालय को बदल कर अन्य दूसरे सुव्यवस्थित स्थान पर स्थापित किए जाने की भी मांग की है।

Categorized in: