महंगई(मिथलेश जायसवाल)- विकासखंड प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कालीपुर के आश्रित ग्राम पखना पारा में कुछ दिन पूर्व अचानक से पिता की मौत हो जाने के सदमे से उभरे नहीं थे कि दूसरी मौत बेटा के रूप में बनकर घर आया दो-तीन दिन पहले से बदन में दर्द रहता था फिर आज अचानक पेट में दर्द हुआ तभी तुरत लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिसके पश्चात जांच के लिए डॉक्टरों ने लिखा था जांच करने के लिए जा ही रहे थे कि अचानक से तुलेश्वर प्रजापति पिता साईं राम की अकारण मौत हो गई। जिसे पूरा परिवार सदमे में है अभी 4 दिन पहले ही अचानक से मुत्यु पिता साईं राम की क्रियाकर्म भी नही हो पाई थी। पिता के क्रिया कर्म पश्चात तुलेश्वर के बदन में भयानक दर्द रहता था। जिसकी इलाज गांव के ही डॉक्टरों से कराया जा रहा था फिर अचानक पेट में दर्द होने से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर कुछ समझ पाते उससे पहले उसकी मौत हो गई।

महीने भर पहले इनके द्वारा खरीदा हुआ ट्रैक्टर को लॉकडाउन के समय में ही फाइनेंस कंपनी व उसके साथी द्वारा जबरदस्ती लूट कर गांव के ही दूसरे किसी अन्य व्यक्ति के यहां रखवा दिया गया था जिससे यह परिवार पूरी तरह सदमे में थी ट्रैक्टर साल भर पहले ट्रैक्टर कंपनी द्वारा जालसाज कर मृतक के पिता साईं राम के नाम पर फाइनेंस करा दिया गया जबकि वाहन संबंधी कोई भी डाउन पेमेंट देने योग्य यह परिवार नहीं था इसके बाद भी ट्रैक्टर बेचने की होड़ लगी पावर ट्रेक कंपनी के दलालों ने इनके नाम पर जमीन संबंधी कोई कागजात नहीं होते हुए भी बिना पैसे इनको ट्रैक्टर दे दिया गया और इनके नाम पर फाइनेंस भी जालसाज कर किसी अन्य काम के नाम से कागज लिया गया और ट्रैक्टर को इस कागज के आधार पर फाइनेंस करा दिया गया था इसके बाद वसूली के लिए बार-बार कंपनी के व्यक्तियों द्वारा फोन आने लगा जिससे आर्थिक रूप से काफी कमजोर यह परिवार परेशान था फिर अंत में महीने भर पहले इनसे ट्रैक्टर वाहन को फाइनेंस कंपनी व एक अन्य व्यक्ति द्वारा लूट कर गांव के ही किसी व्यक्ति के यहां रखवा दिया गया जिससे यह परिवार काफी परेशान था जिसके नाम से रजिस्टर्ड कराई गई थी वह और उसके पुत्र दोनों की मौत हो चुकी है अब इसके जिम्मेदार कौन हैं यह एक सवालिया निशान बना हुआ है? मृत्यु उपरांत भी इनको ट्रैक्टर वाहन को नहीं दिया जा रहा है जबकि सभी फाइनेंस कंपनियों का रूल होता है कि वह रजिस्टर्ड व्यक्ति का लोन कवर बीमा करवाएं लेकिन फाइनेंस कंपनी को बीमा कराना भी सही नहीं लगा कुछ दिन पहले मृत साईं राम को यह भी पता नहीं था कि उसके नाम से कोई गाड़ी फाइनेंस है अब यह अत्यंत गरीब परिवार को न्याय की जरूरत है।

Categorized in: