स्व. जेटली की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

अंबिकापुर – भारत के पूर्व वित्त मंत्री, लोकप्रिय भाजपा नेता स्व. अरूण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.. इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. अरूण जेटली उन गिने चुने नेताओं में थे जो अपनी बात क्रिस्टल क्लियर रखने के लिए जाने जाते थे.. 1974-75 का दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव उन्होने जीत कर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था.. वित्त मंत्री के रूप में उनका काम हमेशा याद किया जाएगा ..


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि स्व. जेटली भाजपा के काम आने वाले प्रमुख नेता थे जिनका जीवन भाजपा के लिए पूंजी थी. भारतीय जनता पार्टी को लंबे समय तक अपने परिश्रम से गति देने का काम उन्होने किया था..


इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि स्व. जेटली अपना जीवन पारदर्शी तरीके से जीते थे.. जिस स्कूल में अपने बच्चों पढाते थे उसी स्कूल में अपने घरेलू कर्मचारियों के बच्चों को भी पढाते थे.. कालेधन के खिलाफ उनकी लडाई को देश ने देखा है.. इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकेश केशरी व विद्यानंद मिश्रा ने भी संबोधित किया.. कार्यक्रम का संचालन रामलखन पैकरा ने किया..
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लेखराज अग्रवाल, हरपाल सिंह भामरा, ,अजय प्रताप सिंह, विनोद हर्ष, संतोष दास, प्रभात खलखो, शैलेश सिंह , मधुसूदन शुक्ला,विशाल गोस्वामी, विश्वविजय तोमर, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Categorized in: