00…रेस्क्यू टीम व पुलिस प्रशासन कर रही मशक्कत

सूरजपुर। कुमेली पिकनिक स्पॉट में आज  सेल्फी  लेने के दौरान खाई में गिर रहे मामा को बचाने के चक्कर मे भांजा भी  50 फिट नीचे खाई में गिर गया। इस घटना में मामा तो किसी तरह मौत के मुंह से बाहर निकल आया परन्तु अब तक भांजे का कही कोई पता नहीं चल सका है। सूचना पर रामानुजनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जिला मुख्यालय से होमगार्ड की रेस्कयू टीम बुलाई गई है। टीम के द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। बताया गया है  एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाने के लिए संपर्क किया गया है। घटना के संदर्भ में बताया गया है कि ग्राम सुरता का 19 वर्षीय युवक अमित सोमवार को अपनी पत्नी होलिका, बहन सीमा व मामा ग्राम जगमला निवासी अमरजीत के साथ बाईक से पिकनिक स्पॉट कुमेली घाट घूमने और पूजा अर्चना के लिए सुबह करीब 10 बजे पहुंचे थे। जहां सभी वहां घुम रहे थे । परिवार के साथ फोटो सेसन  के बाद अमरजीत कुमेली घाट की ऊँचाई पर खड़े होकर अपनी मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस दौरान पास में उसका भांजा अमित भी खड़ा हुआ था। सेल्फी लेने के दौरान अमरजीत का पैर फिसल गया और वह अनबैलेंस होकर खाई में गिरने लगा। मामा को खाई में गिरते देख पास में खड़े अमित ने उसका हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास किया । अमित उसे बचा तो नहीं पाया और दोनों करीब 50 फिट नीचे खाई में भरे पानी मे गिर गए।  दोनों को खाई में गिरता देख वहां मौजूद अमित की पत्नी व बहन चीखपुकार करने लगी । शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगो पहुँचे और भारी जद्दोजहद के बाद चोटिले हो चुके अमरजीत को बाहर निकाल लिया गया। परंतु अमित का कहीं कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद घटना की जानकारी  रामानुजनगर पुलिस को दी गई। जिस पर एस डी ओ पी प्रकाश सोनी, टी आई गोपाल ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक बृजेश यादव, अश्वनी पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और सूरजपुर से रेस्कयू टीम बुलाई गई है जो युवक की तलाश कर रहे है। परंतु समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है। इधर  वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुँच कर युवक को खोजने में सहयोग कर रहे है।दो माह पूर्व हुई थी अमित की शादीबताया गया है कि अमित की शादी दो माह पूर्व सूरता की होलिका के साथ हुई थी, जिसके बाद वह पहली बार ससुराल आया था जहाँ से आज पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे। इस हादसे से परिवार बेहद सदमे में है । खाई में पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कते हो रही है।

Categorized in: