राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिले में गौ तस्करों के खिलाफ बलरामपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है  वही विजयनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे गौ तस्कर जहूर अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी विजयनगर अंतर्गत ग्राम बगरा क्षेत्र में मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप. क्र. 46/2025 धारा 4, 6, 10 तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।
घटना के दौरान मौके से गिरफ्तार आरोपी विनोद रवि, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बगरा को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। वहीं, उसका साथी जहूर अंसारी, पिता निजामुद्दीन अंसारी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम भीतरी थाना रामचंद्रपुर, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए और अंततः कड़ी मशक्कत के बाद उसे झारखंड से गिरफ्तार कर नए न्यायिक भेज दिया है

Categorized in: