राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर ज़िले की शंकरगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को मस्कट (ओमान) से भारत लौटते ही कोच्ची एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रशांत शशिधरन नायर को आवश्यक कार्यवाही उपरांत बलरामपुर लाकर न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
प्रार्थी प्रेमनाथ गिरी, निवासी ग्राम बचवार, थाना शंकरगढ़, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा मनीष कुमार गिरी, जो पूर्व में दुबई में कार्यरत था, कंपनी बंद होने के बाद वापस भारत लौट आया था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले के रहने वाले रामाशिष मदधेशिया ने मनीष को फोन कर दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 1,20,000 रुपये की मांग की। तत्काल 50,000 रुपये जमा कराने को कहा गया था मनीष को आरोपी प्रशांत शशिधरन नायर से संपर्क करने कहा गया, जिसने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर देकर रकम उसी में ट्रांसफर करने को कहा। मनीष ने दिनांक 50,000एक बार और दुसरी बार 34,000 रुपये फोन पे के माध्यम से कुल 84,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
लेकिन भुगतान के बाद न तो वीजा मिला और न ही टिकट। कई बार फोन करने पर भी पैसा वापस नहीं किया गया। इस ठगी के मामले में थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 153/2022 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस मामले में पहले ही रामाशिष मदधेशिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं, फरार आरोपी प्रशांत शशिधरन नायर के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। जहां आरोपी के मस्कट से लौटने पर कोच्ची एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया और शंकरगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया। वह शंकरगढ़ पुलिस ने न्यायिक पर भेज दिया

Categorized in: