बलरामपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई चोरी की घटना को कोतवाली पुलिस ने तत्परता से सुलझाते हुए चंद घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गौतम सिंह, निवासी बलरामपुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 11 अप्रैल को बीजेपी कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की छड़ और एंगल चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 39/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की, जिसमें संदेह के आधार पर दो आरोपियों मुकेश खलखो उर्फ धुक्का निवासी ग्राम सागरपुर, चौकी गणेश मोड़ और आनंद कुमार यादव निवासी वार्ड क्रमांक 3, बलरामपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया लोहे का सामान भी बरामद कर जब्त किया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है

Categorized in: