बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम धरमी निवासी एक युवक द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना रामचंद्रपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ ग्राम धरमी निवासी ओमप्रकाश यादव, पिता जवाहिर यादव (उम्र 21 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने साफ इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 06/2025 के तहत धारा 64(2-m), 352(3) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04 व 06 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी की गई और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आरोपी ओमप्रकाश यादव को न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया है

Categorized in: