अंबिकापुर। दिगम्बर व श्वेतांबर समाज द्वारा गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती मनाई गई। इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों ने भगवान महावीर के जियो और जीने दो के संदेश का नारा लगाते हुए शोभायात्रा जैन मंदिर चोपड़ा पारा से निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंड बाजे की धुन पर काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल बच्चों की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान सकल जैन परिवार, दिगम्बर जैन परिवार, श्वेतांबर जैन परिवार, तेरापंथी जैन परिवार, युवक परिषद, महिला मंडल एवं अणुव्रत समिति का विशेष रूप से योगदान रहा। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, राजेश जैन, महावीर जैन, डॉ. एमके जैन, अनिल कुमार जैन, किशोर जैन, राहुल जैन, अतुल जैन, रामू जैन, विक्रांत जैन, विक्रम जैन, ऋषभ, डॉ अंजू गोयल, सुनीता जैन, अलका जैन, ममोल कोचेटा, अकस्मिता, राधिका, सुषमा जैन, शुभकरण, धनपत जैन, सुनीता जैन, अनूप जैन, दीपिका जैन, अतुल जैन सहित सकल जैन समाज के लोग शामिल रहे।
जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन
भगवान महावीर की जयंती के पूर्व संध्या पर बुधवार को जैन मंदिर चोपड़ा पारा में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के जीवन, शिक्षा एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भजन, नाटक, नृत्य आदि कि प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की विद्या बहन ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमाणिक पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई।

 

Categorized in: