अंबिकापुर। सुशासन तिहार 2025 के तहत कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित अधीक्षक के कक्ष के बाहर समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें जिले के नागरिक अपनी समस्याओं एवं उनसे जुड़े समाधान के लिए आवेदन पत्र कर सकते हैं।
राज्य शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निश्चित समयावधि में समीक्षा कर त्वरित सामाधान किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि अपने सुझाव, शिकायत एवं समस्याएं लिखित रूप में समाधान पेटी में डालें। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रशासन जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Categorized in: