अंबिकापुर। शहर के एमजी रोड स्थित रेडिमेटड कपड़े की दुकान का ताला तोड$कर चोरों ने काउंटर से 70 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर ली। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार एमजी रोड निवासी नरेश अग्रवाल अपने घर के प्रथम तल पर रेडिमेड कपड़े की दुकान का संचालन करते हंै। प्रतिदिन की तरह 4 अपै्रल की रात 10 बजे वे दुकान बंद कर दिए थे। दूसरे दिन सुबह 8 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने काउंटर का लॉक तोड़कर 70 हजार रुपये नकद व लगभग 20 हजार का कपड़ा पार कर दिया था। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Categorized in: