टाटा मोटर्स ने 14 सितंबर 2023 को देश में नेक्सन एसयूवी का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। आधिकारिक लॉन्च के एक महीने के अंदर 5 सीटों वाली इस एसयूवी की बिक्री में बंपर उछाल आया है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि इस एसयूवी पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी देश में एक निश्चित वेटिंग पीरियड के साथ इस एसयूवी को पेश कर रही है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए इसके वेटिंग के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

6 से 8 सप्ताह का वेटिंग पीरियड

वर्तमान में नेक्सन फेसलिफ्ट के लिए मुंबई में बुकिंग के दिन से 6 से 8 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह वेटिंग पीरियड कलर, डीलरशिप और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है। हालांकि, आप इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

इंजन पावरट्रेन

अपडेटेड नेक्सन दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। गैसोलीन मोटर 118bhp की पावर और 170Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT या नए पेश किए गए 7-स्पीड DCT के साथ आती है। दूसरी ओर ऑयल बर्नर 113bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करती है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या AMT यूनिट के माध्यम से सामने के व्हील्स को पावर भेजती है।

Categorized in: