रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ  चिकित्सा अधिकारी  कोरोना ड्यूटी के दौरान  पूरी कर्तव्य परायणता से ड्यूटी की वही  कोविड-19 केयर सेंटर में भी लगातार ड्यूटी की वही कोरेना पॉजीटिव होने के बाद 8 दिनों तक आईसीयू में रहे ठीक होने में 20 दिन से अधिक समय लगा फिर भी हार नहीं मानी एवं फिर से एक बार लोगों की सेवा करने में जुट गए हैं।

                                                         गौरतलब है कि रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ विजय राठौर ने कोरेना संक्रमण के दौरान ओपीडी में लगातार ड्यूटी की वही आरागाही  में बने कोविड-19 केयर सेंटर में भी अपनी सेवाएं दी इसी दौरान जब वह अपना कोरेना जांच कराए तो पॉजिटिव आया जिसके बाद  उनकी यहां तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से ऑक्सीजन लगाकर रायपुर एम्स में भर्ती किया गया जहां 8 दिन तक में आईसीयू में रहे वहीं उन्हें पूर्ण ठीक होने में 20 दिन से अधिक का समय लग गया परंतु एक बार फिर कोरेना से जंग जीतकर काम में जुट गए हैं।

दृढ़ इच्छाशक्ति से दी कोरेना  को दी मात- जब डॉ विजय राठौर की तबियत  रामानुजगंज में खराब हुई तो उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस में ऑक्सीजन लगाकर रायपुर ले जाया गया एवं एम्स में भर्ती कराया गया जहां 8 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे परंतु हार नहीं मानी एवं अपने दिन इच्छाशक्ति से कोरेना पर विजय प्राप्त कर कर अब लोगों के लिए प्रेरणा बने हैं।

नहीं आई उत्साह हमें कमी, पूरी ऊर्जा से अब लगे कार्य में- कोरेना पॉजिटिव आने के बाद डॉ विजय राठौर 8 दिन तक आईसीयू में रहे परंतु इसके बाद भी उनके उत्साह में कमी नहीं आई ठीक होने के बाद एक बार पुनः  काम में लौट आए हैं एवं पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं।

पत्नी एवं बच्ची को भेज दिया था घर- जब डॉ विजय राठौर कोरेना ड्यूटी कर रहे थे तब वह अपने पत्नी एवं 2 वर्ष की बच्ची को अपने घर कोरबा भेज दिए थे ताकि वे कोरेना संक्रमण से बच सके। वही वे अपने कार्य में पूरी निष्ठा से लग रहे।

Categorized in: