रामानुजनगर।नव निर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी के रायपुर से आगमन पर यहां कार्यकताओं ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत विधायक भूलन सिंह ने भी ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए सभी का आभार जताया।
मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रीयों के सपथ ग्रहण सम्पन्न होने के बाद एकदिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे विधायक भूलन सिंह का गृह ब्लाक रामानुजनगर में आतिशी स्वागत किया गया। सुबह दियागढ़ धाम स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर  विधायक ग्राम छिंदीया पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर विधायक का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि रामानुजनगर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कार्यकताओं में उत्साह बढ़ाने घोषणा किया था कि जिस पोलिंग बूथ में भाजपा को सर्वाधिक वोट मिलेंगे वहां 50 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। छिंदीया में भाजपा को सदैव से ही एकतरफा वोट मिलता रहा है। इस बार भी वही ग्राम प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विधायक भूलन सिंह के हाथों वहां के कार्यकताओं को घोषित इनाम की राशि प्रदान की गई। इसके उपरांत विजय जुलूस रामानुजनगर पहुंचा जहां पिवरी चौक में कार्यकताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इसके बाद वन विभाग पुलिस थाना स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग जनपद पंचायत कार्यालय व तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। ग्राम छिंदीया के स्वागत सभा में वरिष्ठ भाजपाई शिव दयाल सिंह,सुख साय बैगा, अजय सिंह,सुरेश मरकाम, शुशील सिंह सरपंच आशा सिंह प्रमोद श्रीवास्तव, परमेश्वर देवांगन,हिंगबली सिंह,गनपत सिंह हीरा यादव पंचम यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं रामानुजनगर में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय महामंत्री सुमंत साहू मिडिया प्रभारी सौभाग्य दुबे देवनगर मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि साहू रामकरण साहू राम प्रताप साहू ,सागर सिंह, बंशी शर्मा, मोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में जन-मानस उपस्थित रहे।
 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने भी किया स्वागत
छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री धीरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में रामानुजनगर के लिपिकों के द्वारा विधायक भूलन सिंह को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान तुलसी राम तिवारी विक्रम सिंह संतोष सिंह भीष्म यादव संजय सिंह रामसाय सिंह संजय कुशवाहा मनोज राजवाड़े सुनील साहू बृजलाल साहू मुकेश सिंह सूरज सिंह शंकर सिंह आदि लिपिक उपस्थित थे।

Categorized in: