अम्बिकापुर – शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने के दुकानों को निलंबित कर अन्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में संलग्न किया गया है। इसमें 5 नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र से तथा एक अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत संचालित दुकान शामिल हैं।
      जिला खाद्य अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत महामाया महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 301001008 को  शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 301001045 वन्देदेवी महिला स्वयं सहायता समूह अंबिकापुर, पलक महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 301001042 को  शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 301001002 सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित फुन्दूरडिहारी अंबिकापुर, फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 301001009 को शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 301001039 राधा बचत शाखा समिति अंबिकापुर, बम्लेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 301001040 को शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 301001014 लरंगसाय महिला स्वयं सहायता समूह अंबिकापुर, पलक महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 301001027 को शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 301001035 श्री सत्य महिला बचत शाखा समूह अंबिकापुर तथा अम्बिकापुर जनपद के नवागढ़ में करविन्दा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 301001033 को शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 301001012 महिला स्वयं सहायता समूह नवागढ़ अंबिकापुर में संलग्न किया गया है।

Categorized in: