बैकुंठपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग खड़गंवा में पदस्थ एक लिपिक को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम  ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी लिपिक के द्वारा महिला से रेडी टू इट मामले में बकाया राशि निकालने के लिए पैसे की मांग की गई थी। रंगे हाथों पकड़ने के बाद टीम ने उक्त लिपिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास खडग़वां में रेडी टू ईट फूड सप्लाई करने के बाद बकाया पैसा निकालने के एवज में घूस लेने वाले लिपिक रविशंकर खलखो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो  अंबिकापुर की टीम ने सहायक गेड-२ लेखापाल को 50 हजार रिश्वत की रकम के साथ धरदबोचा है। लेखापाल ने स्व-सहायता समूह से बाकी बची राशि 6 लाख 50 हजार रुपए भुगतान करने के एवज में 1 लाख 50 हजार रुपए की डिमांड की थी। दोनों के बीच 1 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। जिसकी पहली किश्त 50 हजार के रूप में मांग की गई थी। इधर स्व-सहायता समूह द्वारा रिश्वत की डिमांड करने वाले लेखापाल को रंगे हाथों पकड़वाने का प्लान बनाया था। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है। रंगे हाथों पकड़ने के बाद टीम ने उक्त लिपिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Categorized in: