दतिमा मोड़- भटगांव विधानसभा के लटोरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम जुड़वानी के लगभग 50 युवाओ ने युवा नेता आयुष जायसवाल के नेतृत्व में भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े के समक्ष उनके गृह निवास बतरा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस की रीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया व अपने ग्राम जुड़वानी में कांग्रेस को बहुमत दिलाने का संकल्प लिया।

भटगांव विधायक ने अपने गृह निवास बतरा में जुड़वानी के युवाओं को कांग्रेस का गमछा व मुह मीठा कराकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। विदित हो कि ग्राम जुड़वानी भाजपा का गढ़ माना जाता है। वहां के युवाओं को संगठित करने का विशेष निर्देश भटगांव विधायक ने दिया था। जिसमे युवाओ ने एकराय होकर सीधे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। विधायक ने कहा कि युवाओं का भविष्य केवल कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है। कांग्रेस ने युवाओं को हमेशा अहम भूमिका प्रदान की है। कांग्रेस ने युवाओं को सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनाया। कांग्रेस ने कभी नफरती की राजनीति नहीं कि बल्कि हमेशा प्यार की राजनीति की है। कांग्रेस ने सभी का बराबर सम्मान दिया है। जुड़वानी की युवाओ के मांग पर भटगांव विधायक ने राजीव मितान क्लब को भंग कर नए सिरे से क्लब गठन करने की बात कही। वही क्रिकेट टीम की ड्रेस के लिए 5 हजार नगद दिया साथ ही सामुदायिक भवन की मांग पर 8 लाख रुपए स्वीकृति हो जाने के बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज राजवाड़े,कृष्णा राजवाड़े, विक्की राजवाड़े, सोनु राजवाड़े, पन्ने देवांगन, रामा पैकरा, अंकित जायसवाल, रामेश्वर पैकरा, सहित जुड़वानी से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य रूप से ललन सिंह, हेमन्त कुमार, वीरेंद्र सिंह, राघव सिंह, नरेंद्र सिंह, भोला सिंह, मोहन सिंह, धनन्जय , शिव शंकर, प्रिन्स, हिमाशु प्रताप सिंह , वीरेंद्र सिंह, प्रमोद , राधे, जितेंद्र सिंह, पिप लाल, यमुना सिंह सहित अन्य युवाओ ने सदस्यता ग्रहण की।

Categorized in: