बिलासपुर। बोरीडांड-अंबिकापुर सेक्शन में रोड ओवरब्रिज के डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़ और अनूपपुर रूट पर चलने वाली 5 ट्रेनें 3 मई और 10 मई को रद्द रहेंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक के चलते यह निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है।

डी-लॉन्चिंग के लिए लिया गया ब्लॉक
बिलासपुर मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत बोरीडांड-सूरजपुर रोड दोहरीकरण परियोजना का काम चल रहा है। इसी के तहत कटोरा-बैकुंठपुर रोड के बीच स्थित रोड ओवरब्रिज क्रमांक ROB-172 और शिवप्रसाद नगर-कटोरा के बीच स्थित ROB-195 पर डी-लॉन्चिंग का कार्य होगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
3 मई और 10 मई को रद्द ट्रेनें 68749 शहडोल-अंबिकापुर मेमू पैसेंजर
68758, अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू पैसेंजर
68759, अनूपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू पैसेंजर,
68757, मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर मेमू पैसेंजर
68750, अंबिकापुर-शहडोल मेमू पैसेंजर

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले लें।

 

Categorized in: