देश में जल्द ही बारिश की शुरुआत होने वाली है। बारिश के दिनों में टू-व्हीलर ड्राइविंग मुश्किल हो जाती है। सड़कों पर पानी और कीचड़ से टायर की ग्रिप बेहतर नहीं रह जाती। ऐसे में सेल्फी के लिहाज से मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS का होना जरूरी हो जाता है। आप भी अपने लिए कोई नई मोटरसाइकिल प्लान कर रहे हैं तब हम आपको देश की सबसे अफॉर्डेबल 5 मोटरसाइकिल बता रहे हैं, जो डुअल-चैनल ABS से लैस है। डुअल-चैनल ABS की खास बात ये है कि ये सूखी और गीली सड़कों पर ये सुनिश्चित करता है कि गाड़ी का पहिया ब्रेक लगाते समय लॉक ना हो जाए।

1. Bajaj Pulsar N160
एक्स-शोरूम कीमत: 130,560 रुपए
इस लिस्ट में सबसे सस्ती बाइक बजाज की पल्सर N160 है। ये 160cc इंजन के साथ आती है। पल्सर N160 डुअल-चैनल ABS पाने वाली सबसे सस्ती बाइक है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.31 लाख रुपए है। हालांकि, डुअल-चैनल वर्जन सिर्फ ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। जबकि सिंगल-चैनल वर्जन रेड कलर में भी आता है।

2. Bajaj Pulsar NS160
एक्स-शोरूम कीमत: 136,736 रुपए
लिस्ट में अलगा मॉडल भी बजाज पल्सर NS160 है। ये भी 160cc इंजन के साथ आती है। इसमें पेरिमीटर फ्रेम, अपसाइड-डाउन फोर्क, उभरे हुए क्लिप-ऑन हैंडलबार और ज्यादा अग्रेसिव स्टाइल के साथ शानदार लुक मिलता है। NS160 की एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपए है। इसके सभी 4 कलर ऑप्शन में डुअल-चैनल ABS मिलता है।

3. TVS Apache RTR 200 4V
एक्स-शोरूम कीमत: 146,720 रुपए
लिस्ट में तीसरे नंबर पर TVS अपाचे RTR 200 4V है। इस मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS के अलावा 3 राइडिंग मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, क्रैश अलर्ट फंक्शन, एडजस्टेबल लीवर और एडजस्टेबल सस्पेंशन भी मिलते हैं। इसके डु्लल चैनल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 1.47 लाख रुपए है।

4. Bajaj Pulsar NS200
एक्स-शोरूम कीमत: 149,363 रुपए
इस लिस्ट में बजाज की पल्सर NS200 भी आती है। ये पल्सर NS160 की तरह स्पोर्टी बाइक है, लेकिन इसमें 200cc लिक्विड-कूल्ड का ज्यादा पावरफुल इंजन मिलता है। इसका इंजन 24.5hp का पावर जनरेट करता है। ये इस लिस्ट की सबसे शक्तिशाली मोटरसाइकिल भी है। डुअल-चैनल ABS सभी कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपए है।

5. Bajaj Pulsar N250
एक्स-शोरूम कीमत: 149,978 रुपए
इस लिस्ट में आखिरी बाइक बजाज पल्सर N250 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपए है। इसमें डुअल-चैनल ABS वर्जन सिर्फ ब्लैक कलर में आता है। जबकि सिंगल-चैनल वर्जन को मल्टी कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Categorized in: