बलरामपुर ग्राम पंचायत कोटराही में अंडा दुकान की आड़ में नशीली कफ सिरप का धंधा कर रहे आरोपी मनोज कुशवाहा पिता छोटेलाल कुशवाहा उम्र 24 वर्ष को वाड्रफनगर पुलिस ने 30 नग नशीली कप सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।दरअसल वाड्रफनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अंड़ा दुकान में अवैध कफ सिरप का बेच रहा है । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक वाड्रफनगर एसडीओपी श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में वाड्रफनगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने टीम बनाकर आरोपी मनोज कुशवाहा के दुकान में कार्रवाई करते हुए 30 नग स्काफ़ व ऑनरेक्स नामक कप सिरप को जब्त किया है जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस 21(ग) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Categorized in: