रायपुर । विश्वकप क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने अमलीडीह स्थित एक मकान में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते तीनों आरोपियों को पकड़ा।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित एक मकान में विश्व कप के मैच पर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे है। सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त मकान में छापा मारा इस दौरान मकान में 3 व्यक्ति उपस्थित थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सागर सचदेव, धनराज नागवानी एवं कृष्णा नारायणी निवासी रायपुर बताया। तीनों के मोबाईल फोन व लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन व लैपटॉप में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग लैपटॉप जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 355/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
सागर सचदेव पिता प्रहलाद सचदेव उम्र 35 साल निवासी सेंट जोसेफ स्कुल के पास थाना    न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
धनराज नागवानी पिता स्व. आई.डी. नागवानी उम्र 39 साल निवासी महावीर नगर अनमोल सुपर माकेर्ट के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

कृष्णा नारायणी पिता नारायण दास नारायणी उम्र 25 साल निवासी गली नंबर 02 थाना तेलीबांधा रायपुर।

कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया, सउनि. ईरफान खान, आर. आशीष पाण्डेय, मुनीर रजा, किसलय मिश्रा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक रवि बिसेन, आर. अमित यादव, प्रमोद चंदेल एवं विजय भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Categorized in: