कलेक्टर सह अध्यक्ष एसएन राठौर ने डीएमएफ के तहत दी 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति

मनेंद्रगढ़ ! कोरिया जिले में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कोरिया जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है ! कोरिया जिला प्रशासन कोविड मरीजों की जान की रक्षा के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है जिससे कोरिया जिले से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके ! प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया के अनुशंसा पर कोरिया जिला के संवेदनशील कलेक्टर एसएन राठौर ने कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए डीएमएफ फ॑ड से 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है ! कलेक्टर श्री राठौर ने कोरिया जिले में कोरोना से लड़ने में स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी की है ! अब जरूरतमंद कोविड मरीजों को आसानी से मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी !

विधायक गुलाब कमरो ने प्रभारी मंत्री व कलेक्टर के प्रति जताया आभार

कोरिया जिले में माइक्रोप्रोसेसर बेस्ड ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया व कलेक्टर कोरिया का आभार व्यक्त कर सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है!

Categorized in: