रायपुर । नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायपुर की टिकरापारा थाना पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को नया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को सूचना मिली कि भाठागांव बस स्टैण्ड के पास दो युवक अपने बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गंगा सोयम एवं सोयम सीनू निवासी मलकानगिरी ओडिशा बताया। उनके बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 25 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 456/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
गंगा सोयम पिता तमाया सोयम उम्र 23 साल निवासी जिनेलगुडा थाना मोटू जिला मल्कानगिरी ओडिशा।
सोयम सीनू पिता सोयम लच्छा उम्र 23 साल निवासी कटानपली थाना मोटू जिला मल्कानगिरी ओडिशा।

 

Categorized in: