0 निकली भव्य बाईक रैली

.सुरजपुर। जिला मुख्यालय पहुंचे भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का कार्यकर्ताओ ने भव्य व आतिशी स्वागत किया। शुक्रवार को जिले में पहुंचे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का विश्रामपुर बस स्टैंड में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ततपश्चात संकट मोचन हनुमान मंदिर में  दर्शन के बाद श्री भगत को टोल नाके से बाइक रैली के साथ माता कर्मा चौक लाया गया। जहां मौजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने  चौक पर स्थित माता कर्मा की पूजा के बाद नगर में भव्य बाईक रैली निकाली गई। अग्रसेन चौक पर  महिला मोर्चा व कन्याशक्ति संयोजिकाओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बाइक रैली नगर भ्रमण पश्चात रैली  मां दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां  संगठन की रूपरेखा के अनुसार स्वागत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथियों ने भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय  के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया। भव्य स्वागत से अभिभूत भाजयुमो अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

 अब कार्यकर्ताओं को बूथ में जाने की आवश्यकता है जहां हम स्थानीय समस्याओं को सोशल मीडिया के साथ उजागर करने का काम करेंगे और इस निकम्मी भूपेश सरकार की फेलियर योजना को जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे। निश्चित ही युवा मोर्चा का कार्यकर्ता को और भी कमर कसने की आवश्यकता है जिस माध्यम से वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में हम 2023 मिशन में कामयाब होंगे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो उसमें युवा मोर्चा का अहम योगदान रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रीढ़ की हड्डी युवा मोर्चा है युवा मोर्चा की दम पर ही 2023 में चुनाव लड़ने का काम करेंगे और युवा मोर्चा और भी मजबूती के साथ काम करेगा तो आने वाले समय में हम कमल खिलाने का काम करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा किस जिले में सबसे बेहतर तरीके से भाजपा के साथ सहयोगी बनकर काम कर रहा है तो वह युवा मोर्चा है इसी तरीके से और भी मेहनत करने की आवश्यकता है पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि जिस उत्साह ऊर्जा के साथ आप सभी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार से बूथ की लड़ाई लड़ने को भी तैयार रहिए। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को उनके जिला अध्यक्ष के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी बहुत जोरदार तरीके से काम कर रहे हैं तभी सूरजपुर का नाम प्रदेश की सूची में अव्वल है आने वाले समय में और भी मजबूत से  संगठन को आगे ले जाने की आवश्यकता है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने  कहा कि जिस प्रकार से उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया है उसी उत्साह के साथ 2023 के चुनाव में जिला के 3 सीट में कमल खिलाने का काम युवा मोर्चा करेगी।  जिला प्रभारी विकास झा सहित अन्य वक्ताओं ने भी मंच को संबोधित किया।  प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह के रूप में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुसार उन्हें हाथ से बनाया हुआ हल मुकुट बास की टोपी तीर धनुष श्री फल साल भगवा गमछा आदि भेंट किया। इस दौरान पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अजय गोयल जिला महामंत्री राजेश महलवाला थलेश्वर साहू संदीप अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा पुष्पा सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतनारायण सिंह पंचायत सदस्य प्रभारी लोकेश पैकरा सहप्रभारी मुकेश साकेत भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती जिला प्रभारी भाजयुमो विकास झा सह प्रभारी अभय साहू ललित गोयल नगर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांति सिंह मोहिनी झा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता नाजिया खान मनी बग्गा नीतेश सोनी छोटू साहू समेत जिले के पदाधिकारी उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह सूरज सेठी यशवंत सिंह महामंत्री सावन गोयल दुर्गा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जिले भर के भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: