अंबिकापुर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की अनुमति व छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जागेंद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के अनुमोदन और छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत व खाद्य आयोग छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा की अनुशंसा से अंबिकापुर निवासी रणविजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस का महामंत्री एवं राजकुमार सिंह लाची सूरजपुर को छग प्रदेश किसान कांग्रेस का सचिव मनोनीत किया गया है। राज्य सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल, श्याम शर्मा, त्रिभुवन सिंह, प्रवीण गुप्ता, दीपक मिश्रा, लालचंद यादव, विजय जायसवाल, इस्तियाक खान, अवध द्विवेदी, नरेन्द्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, त्रिलोकी सिंह, अरविंद सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, नितिन तिर्की, अंकुर सिन्हा, मंगल जायसवाल, बलराम, बंटी, रविंदर सिंह, विपिन सिंह, विवेका चौबे, अफरोज, सरफराज, संभल राजवाड़े, विनोद सिंह ने रणविजय सिंह तोमर एवं राजकुमार सिंह से किसानों के हित संरक्षण एवं उनके उत्थान के लिए संघर्षरत रहने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: