रायपुर, 29 अक्टूबर 2020/ सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम, रायपुर छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख 16 हजार 403 रूपए की राशि दी है। फोरम द्वारा यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराई गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम द्वारा दी गई इस सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
फोरम के मीडिया प्रभारी श्री सुरेश मिश्रा ने बताया कि फोरम के सचिव श्री प्रकाश सुरावधानिवार ने व्यक्तिगत स्तर पर सदस्यों से सम्पर्क कर राशि संग्रहित की और कोषाध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा के साथ इस राशि का चेक बैंक में जमा किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: