देश के SUV सेगमेंट मिड साइज SUVs का नाम भी शामिल है। इस सेगमेंट की SUVs कॉम्पैक्ट मॉडल की तुलना में काफी बड़ी और स्पेसियस होती हैं। इनका ग्राउंड क्लियरेंस भी बेहतर होता है। इतना ही नहीं, इन्हें सभी तरह के रास्तों पर आसानी से दौड़ाया जा सकता है। पिछले महीने यानी अगस्त में इस सेगमेंट में टॉप-10 की लिस्ट में जो कंपनियां शामिल रहीं उसमें महिंद्रा, एमजी, हुंडई, टाटा, फॉक्सवैगन, सिट्रोन, जीप हैं। सेगमेंट को टॉप महिंद्रा की स्कॉर्पियो ने किया। वहीं, नंबर-2 पोजीशन पर भी महिंद्रा की लग्जरी और प्रीमियम XUV700 रही। इन दोनों के पास सेगमेंट का 70% से ऊपर मार्केट शेयर रहा।

पिछले महीने स्कॉर्पियो की 9,898 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 7,056 यूनिट का था। XUV700 की 6,512 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 6,010 यूनिट का था। हेक्टर की 2,059 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 1,917 यूनिट का था। हैरियर की 1,689 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 2,596 यूनिट का था। अल्काजार की 1,493 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 2,304 यूनिट का था।

सफारी की 1,019 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 1,820 यूनिट का था। टक्सन की 236 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 343 यूनिट का था। कम्पास की 172 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 921 यूनिट का था। टिगुआन की 91 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 155 यूनिट का था। C5 एयरक्रॉस की 4 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 25 यूनिट का था।

कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है। जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रिडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।

SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं। स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, बटन दिया है।

इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का इंजन
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसे ग्लोबल NCAP के नए नॉर्म्स वाले क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

Categorized in: