देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सन का डीजल और पेट्रोल वेरिएंट में बेस मॉडल लॉन्च किया है। बता दें कि यह डिसीजन कंपनी ने टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की बिक्री को बढ़ाने के लिए लिया है। दरअसल, बीते 3 सालों में टाटा नेक्सन की बिक्री में लगातार तेजी के बाद अचानक अप्रैल, 2024 में इसमें गिरावट देखी गई। दूसरी ओर टाटा पंच बीते महीने कंपनी के साथ-साथ देश की भी सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई। अपनी सेफ्टी के लिए मशहूर टाटा नेक्सन का मुकाबला मार्केट में महिंद्रा XUV3X0, मारुति सुजुकी ब्रेजा और किया सेल्टोस जैसी एसयूवी से होता है। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन के लॉन्च हुए नए मॉडल के बारे में विस्तार से।

यहां देखें नए वेरिएंट की डिटेल्स

बता दें कि कंपनी ने पेट्रोल वेरिएंट के लिए नया बेस मॉडल Tata Nexon Smart (O) को लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। दूसरी ओर कंपनी ने डीजल वेरिएंट के लिए नया बेस मॉडल Tata Nexon Smart+ लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसे अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है। टाटा नेक्सन स्मार्ट+ के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर कार के इंटीरियर में 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर्स, रिवर्स कैमरा, शार्क फिन एंटीना, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

जानिए टाटा नेक्सन की बिक्री डिटेल्स

अगर बीते महीने हुई बिक्री की बात करें तो टाटा नेक्सन ने इस दौरान कुल 11,168 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। इस बिक्री में टाटा नेक्सन EV भी शामिल थी। इस दौरान टाटा नेक्सन की बिक्री में सालाना आधार पर 25.56 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि मासिक आधार पर भी टाटा नेक्सन की बिक्री में 20.56 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बता दें कि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2023 में टाटा नेक्सन ने कुल 15,002 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। जबकि मार्च, 2024 में टाटा नेक्सन में कुल 14,058 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। बता दें कि फैमिली सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्ट में 5–स्टार रेटिंग दी है।

Categorized in: