रायपुर । घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के जेवर लूटने के आरोप में तिल्दानेवरा थाना पुलिस ने एक युवक और दो नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों ने सो रही वृद्धा के कान से बाली खींच कर निकल ली थी। महिला की शिकायत पर तिल्दानेवरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

दरअसल 8 अप्रैल की रात्रि करीब 1.30 बजे प्रार्थिया अपने मकान में सोयी थी कि किसी ने जोर से उनके कान को खींचा तो यह जाग गई देखी तो तीन लड़के इनके घर के अन्दर से भाग रहे थे कान को छूकर देखी तो खून निकल रहा था व कान में पहनी सोने की एक जोड़ी टॉप्स और दो जोड़ी कान का बाली कीमती 50000/ रू नही थी। सामने टेबल में रखा पुरानी कीपैड मोबाईल कीमती 500/रू जुमला कीमती 50500/ रूपये को किसी अज्ञात तीन व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से इनके मकान में प्रवेश कर अपराधिक हमला कर मशरूका बलपूर्वक खींचकर छीनकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना में प्रार्थिया को आई चोट का मुलाहिजा कराकर घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया गवाहान का कथन लेखबद्ध कर अज्ञात तीन आरोपियों की पतातलाश शुरू की। इस दौरान तीन लड़के संदिग्ध अवस्था में देवार पारा तिल्दा में बैठे मिले। पूछताछ करने पर सही-सही जवाब नहीं देने पर उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ पर अपना नाम आसु उर्फ साहिल साहू बताया तथा अपने 2 अन्य साथी के साथ मिलकर योजना बनाकर घटना को अंजाम देना बताने पर आरोपी का मेमो० कथन लिया गया जो अपने मेमो० कथन में अपराधिक बल का प्रयोग कर खींचकर छीने गये एक जोडी सोने का टॉप्स, दो जोडी सोने की बॉली एवं एक नग कीपैड मोबाईल को छीनकर चोरी कर आपस में बांटना बताए। जिसमें आरोपी के हिस्से में एक जोडी सोने का टॉप्स एवं एक कीपैड मोबाईल विधि से संघर्षरत बालक के हिस्से में एक जोडी सोने की बाली एवं विधि से संघर्षरत बालक के हिस्से में एक जोडी सोने की बॉली बांटना तथा अपने हिस्से में मिले एक जोडी सोने की टॉप्स में से 1 नग टॉप्स भागकर घर जाते समय कहीं गिर जाना व 1 नग सोने का टॉप्स व एक नग कीपैड मोबाईल को अपने घर में छिपाकर रखना बताने पर मेमो० कथनानुसार आरोपी के पेश करने पर 1 नग सोने का टॉप्स व 1 नग कीपैड मोबाईल सैमसंग कंपनी का जिसमें लगा सिम नंबर 8120685112 को निकालकर तोड़कर फेक देना बताने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया।

अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी/ विधि संघर्षरत बालकगण को विधिवत् समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। प्रकरण अजमानतीय होने व प्रकरण की विवेचना अपूर्ण होने से पृथक-पृथक न्यायिक रिमाण्ड प्रतिवेदन तैयार बाल न्यायालय माना एवं JMFC न्यायालय तिल्दानेवरा पेश किया गया है।

Categorized in: