रायपुर । राज्य सरकार ने 19 जुलाई को दो आईपीएस समेत तीन अधिकारियों का तबादला किया है। जारी लिस्ट में दो आईपीएस अफसर और एक राज्य पुलिस सेवा अधिकारी का नाम शामिल है।

सरकार ने बलरामपुर रामानुजगंज के एसपी लाल उमेद सिंह को बदल दिया है। उन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं वर्तमान पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन भेजा गया है। लाल उमेद सिंह की जगह पर राजेश अग्रवाल अब बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे।

 

Categorized in: