Horoscope Rashifal 14 September 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 सितंबर 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 14 सितंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।  किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।  माता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।  परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।

मिथुन राशि- भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।  नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

कर्क राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।  परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें।  नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।  माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व‍िवादों से बचकर रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें।  बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।  नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

Categorized in: