सूरजपुर। एक महिला ने अपने 13 माह के मासूम पुत्र को फांसी पर लटकाकर खुद भी फाँसी  लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार की सुबह। रामनुजनगर के खलपारा में हुई है। सूचना पर पुलिस  मर्ग कायम कर मामले की तहकीकात  कर रही है। बताया गया है कि रामानुजनगर का भजन सिंह ट्रेक्टर में मजदूरी का काम करता है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की अल सुबह वह काम पर गया था। इस बीच घर पर उसकी पत्नी 22 वर्षीय सुखमेन अपने 13 माह के पुत्र श्रेयस के साथ थी।

जब भजन सुबह 9 बजे काम से लौटा तो घर का दरवाजा बंद था। उसने  दस्तक देकर दरवाजा खुलवाने के प्रयास किया। परंतु काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर युवक किसी अनहोनी की आशंका पर घर के छप्पर को हटाकर घर में प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। घर के अंदर कमरे में उसके 13 माह के पुत्र व पत्नी का शव फांसी पर झूलता मिला। सुध बुध खोये युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना पश्चात मां बेटे के शव को फांसी से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

जहां पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौप दिया गया है। सुखमें के द्वारा उठाये गए इस कदम की फिलहाल कोई ठोस वजह तो ज्ञात नहीं हो सकी है। परंतु माना जा रहा है कि उसका पति भजन शराब का आदि है जिससे वह हमेशा परेशान रहती थी शायद यही वजह हो कि महिला ने यह कदम उठाया हो। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। घटना से खालपारा मोहल्ले में शोक का वातावरण निर्मित है।

Categorized in: