नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy A55 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर यह डिवाइस 3 हजार रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन खरीदने के लिए अगर आप सैमसंग ऐक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 10 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2340×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले ऑफर कर रही है। 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। सैमसंग इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1480 चिपसेट दे रहा है। फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है।

 

Categorized in: