0 96.9 हजार रुपये स्कार्पियों, कार व मोटर सायकल जप्त
0 ग्रामीणों का वेश में पहुंची पुलिस की कार्रवाई
सूरजपुर। जिले की पुलिस ने जुआं के फड़ पर छापा मारकर 11 अंतरजिला जुआडियों को बावनपरी के साथ इश्क लड़ाते रंगे हाथों पकड़ा है। जिनके  पास से 96.9  हजार  रूपये बरामद किया गया है। मामला जिले के थाना प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम नवाडीह के यादवपारा का है। जुआ खेलने की सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर जंगल भेजा गया था।  एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध  सजगता से लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। शनिवार  की सुबह प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नवाडीह के यादवपारा में कई जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना से एसएसपी  को अवगत कराने पर उन्होंने थाना प्रतापपुर की एक बड़ी पुलिस टीम गठित कर पूर्ण सावधानी के साथ भेष बदलकर मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ग्रामीणों का भेष धारण कर मौके से काफी दूर पैदल चलकर ग्राम नवाडीह यादवपारा पहुंची और दो अलग-अलग जुआ फड में रेड कार्यवाही कर 11 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 96 हजार 9 सौ रूपये, एक स्कार्पियों, एक बैलेनो कार एवं 3 नग मोटर सायकल जप्त किया गया। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर इन 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
0 ये है आरोपी
अम्बिकेश जायसवाल मसगा थाना प्रतापपुर, शिवकुमार ग्राम चौरा, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर, विक्की लकडा ग्राम केरता, चौकी खड़गवां, रामप्रकाश पकराडीह चौकी डबरा, थाना पस्ता जिला बलरामपुर, धर्मेन्द्र जायसवाल ग्राम कर्री, थाना चलगली बलरामपुर, मनवुअर अंसारी बलरामपुर, रामनाथ मरकाम ग्राम चमनपुर, चौकी रनहत, सुनील जायसवाल ग्राम कर्री चलगली बलरामपुर, अंकित ग्राम कर्री  चलगली बलरामपुर, अजय प्रताप ग्राम पकडारी, चौकी डबरा  बलरामपुर, पंकज गुप्ता ग्राम सिलौटा प्रतापपपुर को गिरफ्तार किया है।
0 कार्यवाही में ये रहे शामिल
 कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, प्रधान आरक्षक विनोद परीड़ा, हरिशंकर चौबे, आरक्षक भीमेश आर्मो, राजेश तिवारी, निशांत टोप्पो, गणेश मिंज, निरंजन एक्का, जयपाल सिंह, जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।

Categorized in: