अंबिकापुर। साइबर सेल अंबिकापुर एवं थाना लुंड्रा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार सवार से 101 लीटर अंग्रेजी शराब एवं घटना में प्रयुक्त डस्टर वाहन जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 29 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि बहेराडीह निवासी दया साहू नामक व्यक्ति मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में शराब लाकर अपने पुराने खंडहर मकान में रखा है और अपने कार में रखकर आसपास के क्षेत्र में बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जाकर दबिश दी, जहां दया साहू अपनी डस्टर कार क्रमांक सीजी 11 एमबी 5170 में रोड की तरफ निकल रहा था। पूछताछ करने पर वह अपना नाम दया साहू पिता स्व. अमीन साहब 52 वर्ष, निवासी लुण्ड्रा बताया। चालक की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो डिक्की में रखा आफ्टर डार्क व्हिस्की का 06 नग बोतल (750 एमएल) कार्टून डब्बे में गोवा लिखो अंग्रेजी शराब जिसमें नग 180 एमएल कुल 300 नग, कुल मात्रा 101.46 लीटर शराब मिला। जब्त किए गए शराब की कीमत 92060 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त डस्टर कार क्रमांक पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने के मामले में थाना लुण्ड्रा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा, शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक महेश कुमार, जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, इब्नुल खान, बालेश्वर सिंह, राजकुमार यादव सक्रिय रहे।

Categorized in: