बिलासपुर— अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अभियान चलाकर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  रतनपुर पुलिस ने दस साल से फरार 302 के स्थायी वारंटी को धर दबोचा है। तोरवा पुलिस ने धारदार हथियार के घूम रहे आरोपी को हिरासत में लिया है। दोनो ही मामलों में पुलिस ने विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया है।  हत्या के फरार स्थायी वारंटी का नाम गोविन्द सिंह है। आरोपी कोनकोना थाना बांगो कोरबा का रहने वाला है।

दस साल बाद पकड़ाया हत्या का फरारी

 रतनपुर पुलिस ने हत्या के दस साल बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम  गोविंद सिंह ऊर्फ नान्हू ऊर्फ चमरा कंवर है। आरोपी कानकोना थाना बांगो कोरबा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी  ने 30 मई 2013 को ससुराल में विवाद के दौरान पत्नी कुंवर बाई की हत्या कर दिया। अपराध दर्ज होने के बाद रतनपुर आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। मामले में पुलिस ने 6 फरवरी 2014 को न्यायालय में धारा 299 के तहत फरारी में चालान पेश किया। न्यायालय ने फरार आरोपी का स्थायी वारंट जारी किया था। पिछले दस साल से मामला लंबित था। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर आया है। रतनपुर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर स्थायी वारंटी को दस वर्षों बाद धर दबोचा है।

आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

तोरवा पुलिस ने धारदार हथियार गुप्ती लेकर घूमने के आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा है। आरोपी को आर्म्स एक्ट 25 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। आरोपी का नाम के.डिकेश्वर राव है। आरपीएफ कालोनी झोपड़ पट्टी बुधवारी बाजार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि आरोपी आंध्रा स्कूल मेनरोड के पास  कमर के पास धारदार गुप्ती को छिपाकर रखा है। किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। जानकार के बाद आरोपी को आंध्रा स्कूल मेनरोड के पास से गिरफ्तार किया गया। 

Categorized in: