कंपनी के कारोबार पर भरोसा जमाए रखने वाले निवेशकों को बजाज ग्रुप की एक कंपनी ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। बजाज ग्रुप की यह कंपनी बजाज फाइनेंस है। कंपनी के शेयर 5 रुपये से बढ़कर 6000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने एक बोनस शेयर भी दिया है, जिसने कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स को तगड़ा बूस्ट दिया है। बजाज फाइनेंस के शेयरों ने लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स को करोड़पति बना दिया है।

1 लाख रुपये के बन गए 25 करोड़ रुपये से ज्यादा
बजाज फाइनेंस के शेयर 30 मई 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5.38 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 26 मई 2023 को बीएसई में 6902.65 रुपये पर बंद हुए हैं। बजाज फाइनेंस के शेयरों ने इस पीरियड में 127,834 पर्सेंट रिटर्न दिया है। बजाज फाइनेंस ने सितंबर 2016 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 30 मई 2003 को बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो बोनस शेयर मिलने के बाद मौजूदा समय में शेयरों की वैल्यू 25.66 करोड़ रुपये होती।

1 शेयर पर 130 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान
21 रुपये से 6900 के पार पहुंचे शेयर, 15 साल में ताबड़तोड़ तेजी
बजाज फाइनेंस के शेयर पिछले 15 साल में 21 रुपये से बढ़कर 6900 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 6 जून 2008 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 21.19 रुपये पर थे। बजाज फाइनेंस के शेयर 26 मई 2023 को बीएसई में 6902.65 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 15 साल पहले बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और कंपनी के शेयर अब तक बनाए रखे होते तो बोनस शेयर मिलने के बाद इन शेयरों की मौजूदा वैल्यू 6.51 करोड़ रुपये होती। बजाज फाइनेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 7777 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5235.60 रुपये है।

Categorized in: