रायपुुर/25सितं.2020- जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है तथा पूरे विश्व में 6 माह से अधिक गुजर जाने के पश्चात भी इस पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है।
अब एक नई महामारी की शुरुआत संपूर्ण विश्व में एवं खासकर भारत में देखी जा रही है। समाज में लंबे संक्रमण की वजह से तनाव की मात्रा बढ़ रही है, अविश्वास बढ़ रहा है एवं आत्मविश्वास में लगातार कमी आ रही है। मेडिकल साइंस में इसे मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर कहा जाता है।
हम देख रहे हैं कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से-
1 असंख्य परिवार बीमारी से जूझ रहे हैं।
2 अर्थव्यवस्था में निरंतर गिरावट आ रही है जिससे बहुत सारे लोगों के जॉब छूट गए हैं या छूटने का डर है।

3 समय पर परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं; स्कूल- कॉलेज पूरी तरह से खुल नहीं पा रहे हैं जिनकी वजह से बच्चों में एवं टीनएजर्स में तनाव बढ़ रहा है।

4 अनिश्चितता का भाव तथा भय हर व्यक्ति में भर गया है तथा यह बढ़ता ही जा रहा है।

हमारी रिसर्च टीम लगातार इस विषय पर शोध कर रही है तथा समस्या और अधिक ना बढ़े तथा यह विकराल रूप धारण ना करें इस हेतु हम निम्नलिखित शुरुआती सुझाव दे रहे हैं–
1 इस बुलेटिन में हम एक लिंक शेयर कर रहे हैं जो मन, मस्तिष्क एवं शरीर को रिलैक्स करता है तथा पॉजिटिव ऊर्जा का संचार करता है। यह एक यूट्यूब लिंक है जिसे भारतीय योगा की आचार्य प्रतिष्ठाजी ने तैयार किया है।

हमारे रिसर्च टीम को 10 मिनट का यह योगाभ्यास सबसे कारगर लगा।
आप सबसे निवेदन है कि इस वीडियो को यूट्यूब से डाउनलोड कर लें तथा रोज दिन में दो बार इसका सपरिवार अभ्यास करें।

2 प्रत्येक व्यक्ति 10 मिनट सुबह एवं 10 मिनट शाम को अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास अवश्य करें तथा अपने इष्ट देव का 5 मिनट तक स्मरण अवश्य करें।

अंततः हम कहना चाहते हैं कि यह एक कठिन समय है। हर व्यक्ति अनेकानेक समस्याओं से जूझ रहा है; किंतु जिस प्रकार यह समस्या अचानक आ गई है उसी प्रकार ईश्वर के आशीर्वाद से हमें इस समस्या से निजात भी मिल जाएगी ।
तब तक हमें अपने आप को मजबूत एवं focused रखना है तथा इस कठिन समय से लड़ने का साहस एवं आत्मविश्वास बनाए रखना होगा।

Categorized in: