OnePlus लवर्स के लिए अच्छी खबर है। ब्रांड का एक दमदार 5G इस समय Amazon पर बिना किसी सेल के ही बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन की। फोन के टॉप वेरिएंट को आप ऑफर का लाभ लेकर 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस फोन के टॉप मॉडल में 16GB की हैवी रैम के साथ बड़ा एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा भी मिलता है। कम कीमत में खरीदने के लिए आपको बस फोन पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेना पड़ेगा। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल डील के बारे में सबकुछ….

₹9,999 में आपका हो सकता है 12GB रैम वेरिएंट
बता दें कि अमेजन पर OnePlus 11R 5G के दोनों ही वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अमेजन पर 39,999 रुपये में मिल रहा है। इस मॉडल पर अमेजन 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। मान लीजिए, अगर आप अपने पुराने फोन पर पूरे एक्सचेंज बोनस का लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत मात्र 4,999 रुपये रह जाएगी।

Categorized in: